Tehri Garhwalराजनीति

धनाई ने सारजूला क्षेत्र का किया भ्रमण, बोले- अधर में लटकी विकास योजनाओं को पूरा कराने की जरूरत

धनाई ने सारजूला क्षेत्र का किया भ्रमण, बोले- अधर में लटकी विकास योजनाओं को पूरा कराने की जरूरत

नई टिहरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र के बालमा, पाटा, सगवाण गांव और देवरी-चंबा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

धनाई ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में स्वीकृत कराई गई विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सारजूला क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत हुई थीं। इनमें बीएससी नर्सिंग कॉलेज काण्डा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बालमा, होटल मैनेजमेंट कॉलेज नई टिहरी, पशु अस्पताल ज्ञानसू, खेल एवं साहसिक एकेडमी कोटी कॉलोनी तथा सारजूला पंपिंग पेयजल योजना प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि कोटी कॉलोनी-नई टिहरी रोपवे, परिवहन निगम डिपो और संगीत महाविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुई थीं, लेकिन वर्तमान में इनमें से कई योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। उन्होंने सरकार से इन योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने की मांग की।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सुर्सिंगधार-ज्ञानसू मोटर मार्ग, पाटा गांव मोटर मार्ग और ज्ञानसू-डोबरा मोटर मार्ग उनके कार्यकाल में स्वीकृत होकर निर्मित हुए। उन्होंने कहा कि ज्ञानसू-डोबरा मोटर मार्ग का निर्माण हुए करीब दस वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन मार्ग अभी तक पक्का नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धनाई ने कहा कि सारजूला पट्टी जिला मुख्यालय से सटी हुई है, इसके बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों और क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर जागरूक होने तथा समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। ग्रामीण पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाएं और क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

भ्रमण कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, पूर्व प्रधान देव सिंह पुंडीर, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलबीर पुंडीर, प्रधान संगठन अध्यक्ष भूपेंद्र रावत, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष संजय रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालेन्दु उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद सुयाल, प्रधान देवरी सरला देवी, प्रधान बालमा पिंकी देवी, उपप्रधान विनीता नेगी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जगमोहन नेगी, दिनेश कुमार, प्रधान पाटा प्रवेश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलानंद चमोली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीराम भट्ट, पूर्व प्रधान मनीष रतूड़ी, प्रधान सगवाण गांव प्रदीप सजवाण, गैणा सिंह नेगी, उपप्रधान राजेश्वरी बेलवाल, कर्म सिंह तोपवाल, पूर्व प्रधान केंद्र सिंह चौहान, किशोरी लाल चमोली, धुनी लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button