Tehri Garhwal

प्रतापनगर की समस्याओं को लेकर CM धामी से मिलीं सोना सजवाण, सड़क-पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा

प्रतापनगर की समस्याओं को लेकर CM धामी से मिलीं सोना सजवाण, सड़क-पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा

नई टिहरी। जड़ीबूड़ी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें प्रतापनगर विधानसभा की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सीएम धामी ने समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। सीएम ने बताया कि प्रतापनगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं सरकार संचालित करने जा रही है। खासकर एडीबी सहायतित रिंग रोड़ द्वितीय चरण का कार्य प्रतापनगर विधानसभा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

शुक्रवार को दायित्वधारी सोना सजवाण ने सीएम धामी से मुलाकात कर उन्हें प्रतापनगर की समस्याओं से रूबरू कराया। सीएम ने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, और सिंचाई की कई योजनाओं का सरकार ने स्वीकृति दी है। सजवाण ने सीएम का आभार जताया कि सरकार ने डोबरा से चांठी और मोटणा से मदननेगी मोटर मार्ग के सुधारीकरण और पुनर्निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है। वहीं लंबगांव बाइपास मार्ग बनने से भी यहां जाम की स्थिति में सुधार आएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सजवाण ने जल जीवन मिशन के तहत स्थानीय ठेकेदारों का लंबे समय से भुगतान नहीं हुआ है। जिस पर सीएम ने कहा कि इस बाबत केंद्र सरकार से भी वार्ता की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सजवाण ने सीएम को कई सुझाव दिए। इसके बाद उन्होंने भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा से मुलाकात कर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। जिसमें बूथ सशक्तिकरण, संगठन के आगामी कार्यक्रम आदि शामिल हैं। महामंत्री संगठन से कहा कि इस बार प्रतापनगर में भाजपा का विधायक बनाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिससे परिणाम भी पार्टी के अनुकूल ही मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button