Tehri Garhwalउत्तराखंड
करवा चौथ पर उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी
करवा चौथ पर उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने करवा चौथ पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 28 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने उत्तराखंड राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए करवा चौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
यह अधिसूचना उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी की गई है। अधिसूचना पर सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हैं।
इस निर्णय के तहत प्रदेशभर में संबंधित कार्यालयों एवं संस्थानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को करवा चौथ पर्व पर अवकाश मिलेगा।



