Tehri Garhwalराजनीति

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बनीं अवंतिका भंडारी, 2027 में प्रतापनगर से चुनावी दावेदारी जताई,

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बनीं अवंतिका भंडारी, 2027 में प्रतापनगर से चुनावी दावेदारी जताई,

नई टिहरी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बनाए जाने के बाद अवंतिका भंडारी ने रविवार को बौराड़ी में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ भाजपा की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में अवंतिका भंडारी ने कहा कि वह लंबे समय से आरएसएस के अनुशांगिक संगठन सहकार भारती और ‘पहाड़ की पुकार’ के माध्यम से सामाजिक एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर काम करती रही हैं। नई जिम्मेदारी के माध्यम से जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के प्रयासों को और गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा।

प्रतापनगर से 2027 की दावेदारी

अवंतिका भंडारी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उनके नाम पर विचार करती है तो वह मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जिस भी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाएगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

पत्रकार वार्ता में सभासद विनीत उनियाल, आरती सेलवान, सीमा रावत, कुसुम सलोनी, अंजलि कटियाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button