20 साल बाद भव्य स्वरूप में सजा खड़कनाथ देवता का मंदिर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
*धार्मिक स्थल हमारी आस्था ,संस्कृति और गाैरवशाली विरासत की संवाहक : प्रदीप रमाेला*

लंबगांव । प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी भदूरा के पाेखरी के ग्रामीणाें के आराध्य देव खड़कनाथ देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हाे गई है करीब बीस वर्षों बाद ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया। मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से धनराशि एकत्रित कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात मंदिर का विधिवत शुद्धीकरण एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने कहा कि खड़कनाथ देवता का मंदिर क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था एवं विश्वास का प्रमुख केंद्र है। ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग और एकजुटता से मंदिर का पुनर्निर्माण कर सराहनीय एवं पुण्य कार्य किया है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर खड़कनाथ देवता का आशीर्वाद भी प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रविंद्र डिमरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष युद्धवीर राणा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. भान सिंह नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरि प्रसाद डिमरी , कार्यक्रम संयोजक सिरताज सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली ,केशव रावत, नवीन रावत, मनमाेद रावत ,खुशाल सिह रावत आदि माैजूद थे



