Tehri Garhwalसामाजिक

प्रतापनगर में भागवत कथा में पहुंचीं सोना सजवाण, ग्रामीणों से की सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

प्रतापनगर में भागवत कथा में पहुंचीं सोना सजवाण, ग्रामीणों से की सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

लंबगांव। जड़ीबूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने प्रतापनगर विधानसभा की रैका पट्टी के ग्राम पंचायत नकोट में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ में प्रतिभाग कर व्यास गद्दी से क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने नकोट गांव में श्रीमद् भागवत कथा वक्ता स्वदेश चन्द्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के दुख दूर हो जाते हैं। भागवत कथा कलयुग में मनुष्य को श्री नारायण से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कहा कि क्षेत्र के मंदिर और मठों के संरक्षण के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। इस दौरान सजवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर कंगसाली की जिला पंचायत सदस्य स्वाति राणा, बिरेंद्र राणा, ग्राम प्रधान धीरज मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button