Tehri Garhwalराजनीति

नई टिहरी शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 72 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नई टिहरी शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 72 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नई टिहरी। शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी की नई कार्यकारिणी की घोषणा शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने की। नई कार्यकारिणी में कुल 72 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

नई कार्यकारिणी में मनोज रावत को मीडिया प्रभारी, अमित भंडारी और संगीता सेमवाल को प्रवक्ता, सतीश चमोली को कोषाध्यक्ष, रेखा नेगी को सोशल मीडिया प्रभारी तथा इमरान खान (सोनू) को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव मंडल में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई टिहरी शहर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाया जाएगा।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मंडल में संतोष आर्य, दिनेश पंवार, बीर सिंह गुनसोला, गब्बर सिंह रावत, नीमा नेगी, जुनैद खान, रीता रावत और विनोद रावत को शामिल किया गया है। वहीं महासचिव मंडल में विरेन्द्र नेगी, शैलेन्द्र कांत, विरेन्द्र दत्त, अमित राणा, परशुराम नौटियाल, रितु भूषण, मनीष पंत, मोहिना राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिली है।

सचिव मंडल में भी बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button