
10 मार्च को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। चुनाव परिणामों के लिए अब महज चार दिन रह गए हैं। उससे पहले भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के उनके संपर्क में होने का दावा किया है।
See also टिहरी के संजय कांसवाल की राहत की कहानी, होम्योपैथी उपचार से कान की समस्या में सुधार का दावा
उनके इस बयान से सियासी पारा बढ़ गया है। सियासी गलियारों में महेंद्र भट्ट के बयान से हलचल मच गई है। हालांकि, अब तक इस पर भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, राजनीति गर्मा गई है।



