Tehri Garhwal

चंबा दौरे पर भगत सिंह कोश्यारी: विकास की रफ्तार पर जोर, पलायन पर जताई चिंता

चंबा दौरे पर भगत सिंह कोश्यारी: विकास की रफ्तार पर जोर, पलायन पर जताई चिंता

नई टिहरी,। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य राज्यों में राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी ने गुरूवार को टिहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इसी दौरान वह अपने परिचित सुर्यमणि डबराल के बड़े भाई ऋषिराम डबराल के निधन के पश्चात उनके परिजनों से मिलने जुवा पट्टी के सेलुर गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने परिजनों में भाई कृष्ण स्वरूप डबराल, रामस्वरूप डबराल सहित घर की महिलाओं का ढाढस बढ़ाया। ऋषिराम डबराल की मूर्ति पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। भ्रमण के दौरान कोश्यारी ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मिले। जिनसे उन्होंने उत्तराखंड के विकास के कई मुद्दों पर चर्चा भी की। चंबा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड उत्तरोत्तर वृद्धि पर है। इसके लिए हमें कदम से कदम मिलाने की जरूरत है। उन्होंने पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए सरकार उपाय कर रही है। लेकिन देखा गया है, कि कोविड में टिहरी जनपद में बड़ी संख्या में रिवर्स पलायन हुआ है। जिससे गांवों की रौनक बढ़ी है। स्थानीय स्तर रोजगार, शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य पर प्रदेश सरकार निरंतर फोकस कर रही है। जिसका परिणाम जल्दी ही सुखद होगा। उत्तराखंड का तीसरा दशक उत्तराखंड का हो, इसके लिए भी केंद्र व राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। होम स्टे योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इसे लेकर सभी प्रदेश सरकार की योजना का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर प्रमुख जाखणीधार राजेश नौटियाल, रंजन भंडारी, गोविंद विष्ट, वासुदेव भट्ट, जगदीश प्रसाद, रमेश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश भट्ट, दिनेश भंडारी, उत्तम सिंह नेगी, कलीराम डबराल, राम प्रसाद, विनोद जुयाल, अनिल डबराल, वीरेंद्र सिंह नेगी, डा प्रमोद उनियाल, तेज सिंह रावत, रवि कठैत, महेश तिवाड़ी, लक्ष्मी डोभाल, भगवती प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button