Tehri Garhwalउत्तराखंडराजनीति

राहुल गांधी और खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, फूंका पुतला

राहुल गांधी और खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, फूंका पुतला

नई टिहरी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से भाजपा एवं आरएसएस को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों के विरोध में भाजपा अनुसूचित मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी के हनुमान चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं पर देशभर में लगातार भ्रामक और आपत्तिजनक बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के खिलाफ की जा रही टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयानों के लिए जनता से माफी मांगने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि देश और समाज के हित में कार्य कर रहे संगठनों के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर राजनीतिक लाभ के लिए समाज में भ्रम और नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री खेम सिंह चौहान, जिला महामंत्री जपेंद्र सेमवाल, मंडल अध्यक्ष विजय कलूड़ा, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोली, मंडल अध्यक्ष सचिन सिंह,  मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पुनेठा, केडी पुनेठा, गब्बर सिंह, विजय डोभाल, सुशील कुमार, असगर अली खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button