Tehri Garhwalराजनीति

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल, दीर्घायु की कामना

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल, दीर्घायु की कामना

नई टिहरी। टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नई टिहरी मंडल द्वारा जिला अस्पताल बौराड़ी में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष विजय कठैत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित किए और सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय कठैत ने कहा कि महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सांसद लगातार टिहरी लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने भगवान बद्री विशाल से सांसद के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

फल वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री गोविंद रावत, डीसीडीएफ जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पुनेठा, जिला कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पवार, मंडल महामंत्री शांति प्रसाद खंडूरी, मंडल मंत्री सरस्वती नेगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल दास पुनेठा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उर्मिला राणा, जिला सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ रामलाल मेहरा, जिला सह संयोजक सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन शूरवीर सिंह नेगी, नामित सभासद पंचम तोपवाल, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा असगर अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश नेगी, जिला मंत्री एससी मोर्चा गब्बर, विजय शाह सहित भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button