टिहरी में डॉ. धन सिंह नेगी का बढ़ा कद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
टिहरी में डॉ. धन सिंह नेगी का बढ़ा कद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

टिहरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा टिहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। धनोल्टी स्थित एक निजी होटल में चंबा ब्लॉक के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह आयोजित कर डॉ. धन सिंह नेगी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. नेगी के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव का लाभ भाजपा संगठन को मिलेगा। उनकी नई जिम्मेदारी से टिहरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान डॉ. धन सिंह नेगी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उनका प्रयास रहेगा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाए तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए।



