Tehri Garhwal

बड़ी खबर : श्रमिक किट वितरण में अव्यवस्था पर CDO की एंट्री, मौके पर सुधरी पूरी व्यवस्था,अब ये रोस्टर हुआ जारी

बड़ी खबर : श्रमिक किट वितरण में अव्यवस्था पर CDO की एंट्री, मौके पर सुधरी पूरी व्यवस्था,अब ये रोस्टर हुआ जारी

 

नई टिहरी। उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य किट, मुख्यमंत्री पोषण किट और मुख्यमंत्री शिक्षण किट का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में भी पात्र श्रमिकों को सामग्री वितरित की गई।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार शनिवार को वार्ड नंबर 10 के निर्माण श्रमिकों को सामग्री वितरित की जानी थी। हालांकि वितरण स्थल पर रोस्टर से इतर अन्य क्षेत्रों के श्रमिकों के पहुंचने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। इससे पात्र श्रमिकों को सामग्री लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं वितरण स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया। इसके बाद पात्र श्रमिकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सामग्री का वितरण किया गया।

वहीं, कुछ श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित सामग्री में  पूरी सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है। श्रमिकों ने वितरण प्रक्रिया को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। इस बारे में श्रमअधिकारी का कहना है की नेटवर्क में दिक्कत या हो सकता है उन श्रमिकों को अन्य सामग्री पहले मिल चुकी हो उनका कहना है कि जिन श्रमिकों को किसी कारण बस पूरी सामग्री नहीं मिली है उनको पूरी सामग्री दी जाएगी।

रोस्टर के अनुसार ही पहुंचें श्रमिक

श्रम प्रवर्तन अधिकारी/पंजीकरण अधिकारी ने विकासखंड चंबा की सभी न्याय पंचायतों एवं ग्राम प्रधानों से अपील की है कि रोस्टर के अनुसार केवल पात्र निर्माण श्रमिकों को ही वितरण स्थल पर भेजना सुनिश्चित करें। सामग्री प्राप्त करने के लिए श्रमिक का कार्ड नवीनीकृत होना अथवा निर्धारित नवीनीकरण अवधि के अंतर्गत होना आवश्यक है। नवीनीकृत न होने वाले श्रमिक कार्ड पर सामग्री का वितरण संभव नहीं होगा।

प्रथम चरण में विकासखंड चंबा की प्रत्येक न्याय पंचायत में निर्धारित रोस्टर के अनुसार सामग्री वितरण किया जा रहा है। चंबा विकासखंड में वितरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनपद के अन्य विकासखंडों में पात्र निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने के लिए अलग से वितरण कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button